✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा मोटर्स गेट पर हंगामा, स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 14, 2026, 3:27:56 PM

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR): जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के मुख्य गेट मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर बंटी सिंह गुट ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थकों के साथ कंपनी के गेट जाम कर दिया. अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण कंपनी का सामान्य संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. स्थिति ऐसी हो गई कि बी शिफ्ट के कर्मचारी अंदर प्रवेश नहीं कर सके जबकि वहीं ए शिफ्ट के कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद भी कंपनी परिसर से बाहर नहीं निकल पाए. खबर लिखे जान तक बंटी सिंह गुट का विरोध प्रदर्शन जारी था. कंपनी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही थी.

भारी संख्या में फोर्स तैनात
हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. टेल्को के अलावे अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची. प्रदर्शन के कारण कंपनी के कर्मचारी भी परेशान रहे. ड्यूटी खत्म करने वाले कंपनी से बाहर नहीं निकाल पाए जबकि बी शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले कंपनी परिसर में घुस नहीं पाए. प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

प्रबंधन और यूनियन पर लगाए आरोप
 प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बंटी सिंह ने टाटा मोटर्स प्रबंधन और यूनियन पर कई गंभीर आरोप लगाए. कहा कि दोनों की मिलीभगत से स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है. जबकि कंपनी के कर्मचारियों के पुत्रों को भी नौकरी देने में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही. उन्हें बहाली प्रक्रिया से दूर रखा जा रहा है. उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर मजदूरों का शोषण करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. 

Tags:Tata motorsTatanagarJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsTata motors unionTelco

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.