✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व मध्य रेलवे नेटवर्क पर नन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों के मार्ग में परिर्वतन, जानिए ट्रेनों की सूची

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:56:53 PM

देवघर (DEOGHAR) : आगामी 15 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के गडवा रोड, टोलरा और रझौरा स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग चालू करने से जुड़े प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा. अगर आप भी इस मार्ग से होते हुए ट्रेन का सफर तय करने वाले हैं, तो एक बार ज़रूर उन ट्रेनों की सूची जान लें, जिसके परिचालन के मार्ग में परिर्वतन किया गया है.

1. 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (14.12.2022 से 29.12.2022 तक यात्रा) अपने निर्धारित रूट सिंगरौली-चोपन-गरवा रोड-बरकाकाना-चंद्रपुरा - कतरासगढ़-धनबाद के बजाय जबलपुर-कांटी साउथ-प्रयागराज छेवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं-गया-धनबाद के रास्ते डायवर्ट की जाएगी.  

2. 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (19.12.2022 और 26.12.2022 की यात्रा), 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (14.12.2022 और 21.12.2022 की यात्रा)

3. 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस (यात्रा 17.12.2022 और  24.12.2022)

4. 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस (14.12.2022 और 21.12.2022 की यात्रा)

5. 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस (15.12.2022 और 22.12.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) 

6.19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस (19.12.2022 और26.12.2022) की यात्रा उनके निर्धारित मार्ग धनबाद-चंद्रपुरा-बरकाकाना-गरवा रोड-  चोपन - सिंगरौली - कांटी मुरवारा के स्थान पर धनबाद-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छेवकी-मानिकपुर-सतना-कांटी-कांटी मुरवारा के रास्ते मार्ग परिवर्तित किया जाएगा.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Changes in the route of trains for non-interlocking work on East Central Railway networkindian railwaysrail indiatrain route changejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.