धनबाद(DHANBAD) - दक्षिण पूर्व रेलवे के कोटशिला-राजाबेड़ा रेलखंड के तुपकाडीह और राजाबेड़ा स्टेशनों के बीच रेल अवसंरचना से जुड़े कार्य के मद्देनजर 08 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस कारण पूर्व मध्य रेल से खुलने/गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
रद्द की गई ट्रेनें: .गाड़ी संख्या 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 11.08.2022 को ,गाड़ी संख्या 12019/12020 हावड़ा-रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 11.08.2022 को ,गाड़ी संख्या 13319/13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 11.08.2022 को ,.गाड़ी संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 11.08.2022 को रद्द रहेगा.
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन-धनबाद से दिनांक 11.08.2022 को खुलने वाली 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 320 मिनट पुनर्निर्धारित की जाएगी.
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन-दिनांक 10.08.2022 को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पुरूलिया-अनारा-भोजूडीह-खानूडीह- नेसुबो गोमो के रास्ते चलेगी.
आंशिक समापन/प्रारंभ - झारग्राम/धनबाद से दिनांक 11.08.2022 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ बोकारो स्टील सिटी में किया जाएगा.
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेन : नई दिल्ली से दिनांक 10.08.22 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है.
