✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में किया गया है बदलाव, जानिए किस रूट पर चलेगी ट्रेनें   

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:53:01 PM

धनबाद(DHANBAD):  अगर आप भी यात्रा करने वाले हैं तो ये ख़बर आपके लिए है. यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही पटना - सिकंदराबाद - पटना एवं धनबाद- एर्णाकुलम - धनबाद के मध्य स्पेशल ट्रेनों के  परिचालन में बदलाव किया गया है. 

 ट्रेन सं. 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 02.01.2023 से 30.01.2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी.  यह गाड़ी जहानाबाद, गया, कोडरमा, नेसुबो गोमो, बोकारो स्टील सिटी, रांची सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 03.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. 

 ट्रेन सं. 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल 

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.12.2022 से 01.02.2023 तक प्रत्येक बुधवार को हैदराबाद से 22.50 बजे खुलेगी.  यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों सहित रांची, बोकारो स्टील सिटी, नेसुबो गोमो, कोडरमा,गया, एवं जहानाबाद रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पटना पहुंचेगी.  इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्व अधिसूचित ट्रेन सं 03254 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल के स्थान पर किया जा रहा है. 

ट्रेन सं. 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.12.2022 से 27.01.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.00 बजे प्रस्थान करेगी.  यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों सहित रांची, बोकारो स्टील सिटी, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया एवं जहानाबाद रूकते हुए तीसरे दिन 09.30 बजे पटना पहुंचेगी.  इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्व अधिसूचित ट्रेन सं 03254 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल के स्थान पर किया जा रहा है. 

 ट्रेन सं. 03357 धनबाद- कोयम्बत्तूर स्पेशल

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.01.2023 से 29.01.2023 तक प्रत्येक रविवार को धनबाद से 06.00 बजे प्रस्थान कर बोकारो स्टील सिटी, रांची सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 08.00 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी.  इस स्पेशल ट्रेन का पूर्व अधिसूचित गंतव्य स्टेशन एरणाकुलम के स्थान पर कोयम्बत्तूर निर्धारित किया गया है. 

ट्रेन सं. 03358 कोयम्बत्तूर-धनबाद स्पेशल

यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.12.2022 से 01.02.2023 तक प्रत्येक बुधवार को कोयम्बत्तूर से 00.50 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों सहित रांची, बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 22.00 बजे धनबाद पहुंचेगी.  इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्व अधिसूचित प्रस्थान स्टेशन एरणाकुलम के स्थान पर कोयम्बत्तूर निर्धारित किया गया है तथा पूर्व अधिसूचित वाया काटपाडी – पेराम्बुर – गुडुर के जगह परिवर्तित मार्ग काटपाडी – रेनीगुंटा – गुडुर के रास्ते चलेगी.

 रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jhrkahnd news dhanbad newstrain route changespecial train route change

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.