✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में वोटिंग के दिन ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों की रहेगी नो एंट्री

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:38:32 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होना है. इसको लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. बता दें कि कल यानी 13 नवंबर को पंडरा स्ट्रांग रूम की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. पिस्का मोड़ और तिलता चौक से पंडरा की ओर आने वाले वाहनों के प्रवेश पर शाम चार बजे के बाद रोक रहेगी. अगले दिन सुबह तीन बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. 13 नवंबर की सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह तीन बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी.

इन रास्तों का कर सकेंगे उपयोग

पिस्कामोड़ से काठीटांड रातू जाने वाले वाहन पिस्कामोड़, कटहलमोड़, न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. तिलता चौक रातू से पिस्कामोड़ आने वाले वाहन भी रिंग रोड से बाएं-दाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. 13 नवंबर को शाम छह बजे से सुबह दो बजे तक आपातकालीन सेवा वाहन और एंबुलेंस तिलता चौक से पिस्कामोड़ में प्रवेश नहीं करेंगे, बल्कि रिंग रोड से बाएं-दाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे. इसके अलावा अन्य रूटों को आवश्यकतानुसार कुछ समय के लिए बंद या डायवर्ट किया जा सकता है.

Tags:Change in traffic routevoting day in Ranchtraffic rulestraffic policeorange light meaning in traffic lightshalf clutch in traffictraffic rules in hinditraffic rules in indiaprotest in ranchitraffic signal rules in hinditraffic signal in indiatraffic signal information in hindiviolence in ranchitraffic challanjharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand assembly electionjharkhand electionjharkhand election 2024 datejharkhand election 2024 livejharkhand election newsjharkhandjharkhand newsjharkhand assembly elections 2024jharkhand elections 2024jharkhand election datejharkhand assembly election newsjharkhand chunav 2024assembly election 2024jharkhand vidhan sabha election 2024jharkhand chunavjharkhand assembly

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.