✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चंद्रयान-3: चांद के बेहद नजदीक पहुंचे हम, 23 अगस्त को करेगा लैंड

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 20, 2023,
Updated: 5:46 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हमारा चंद्रयान -3 चांद के करीब पहुंच गया है. यह अब चांद से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर है. यह चक्कर लगा रहा है. फाइनल डी बूस्टिंग के बाद अब उसकी सॉफ्ट लैंडिंग का इंतजार हो रहा है. 23 अगस्त को यह चांद पर कदम रखेगा.

14 जुलाई को इसरो के प्रक्षेपण स्थल से चांद के सफर पर रवाना हुआ था

मालूम हो कि पिछले 14 जुलाई को चंद्रयान 3 इसरो के प्रक्षेपण स्थल से चांद के सफर पर रवाना हुआ. पिछले 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल को छोड़कर आगे बढ़ गया था. इस क्रम में चंद्रयान -3 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया. सारी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. इसरो की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  इसकी गति धीमी कर दी गई है ताकि वह चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सके. चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह की तस्वीर भी भेजी है जो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए खुशखबरी है. इस मिशन के अब तक के सफल सफर से लोग उत्साहित हैं.

रूस का लूना-25 का हाल क्या है

भारत के चंद्रयान -3 से पहले पहुंचने की कोशिश में रूस का लूना- 25 रास्ता भटक गया है. तकनीकी खराबी की वजह से वह अब रास्ता नहीं बदल सकेगा. चंद्रयान का लैंडर जिसे विक्रम के नाम से जाना जा रहा है, वह उल्टी दिशा में घूम रहा है यानी रिट्रोफायरिंग  कर रहा है. यह धीरे-धीरे गति को कम कर उपयुक्त स्थान पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार चांद की सतह पर सही स्थान पर इसकी लैंडिंग कराने का प्रयास होगा. चंद्रयान-3 ने फाइनल डीबूस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है.पूरे देश की नजर इस मिशन पर है. हमारा सपना साकार होने जा रहा है. चांद फतह करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं.

रिपोर्ट. प्रियंका कुमारी 

Tags:Chandrayaan-3We have reached सvery close to the moonwill land on August 23

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.