✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के अनर्गल शब्दों से चन्द्रवंशी समाज में आक्रोश,कहा- माफ़ी मांगें नहीं तो भुगतना पड़ेगा ख़ामियाजा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:45:45 AM

बोकारो(BOKARO): बीते दिनों भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक कार्यक्रम में प्रेस वार्ता के दौरान कहार (चन्द्रवंशी) जाति शब्द का प्रयोग अत्यंत ही निंदनीय और हिकारत भरे शब्दों से किया है, जिससे चन्द्रवंशी समाज में रोष का माहौल है. इस संबंध में चन्द्रवंशी नेता मिथुन चन्द्रवंशी ने कहा है कि सोशल मीडिया में भाजपा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार की आलोचना कर रहे हैं, और आलोचना के क्रम में उन्होंने "कहार" शब्द का प्रयोग अत्यंत ही निंदनीय तरीके से किया है. जिसे लेकर झारखंड के पूरे चन्द्रवंशी समाज में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगामी 13 मई को बेरमो अनुमंडल के चन्द्रवंशी समाज, स्वांग मे बैठक कर कड़े शब्दों में निंदा करेगा,और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मांग करेगा कि सांसद मनोज तिवारी मंच के माध्यम से चन्द्रवंशी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा इसका खामियाजा एनडीए गठबंधन को भुगतना पड़ेगा.

मांफी मांगे मनोज तिवारी 

वहीं बेरमो अनुमंडल के जरासंध मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रदीप रवानी ने कहा है कि मनोज तिवारी भाजपा के सांसद हैं, और वे इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हैं. उन्हें अपने शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए. मनोज तिवारी भाजपा के अहंकार में आकर "कहार"शब्द का इस्तेमाल निंदनीय तरीके से करते हुए चन्द्रवंशी समाज को आहत पहुंचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर वे सार्वजनिक रूप से चन्द्रवंशी समाज से माफी नही मांगते हैं तो उनके विरुद्ध देश के लगभग सभी थानों में मानहानि का मामला दर्ज कराया जायेगा.मौके पर राजेश चन्द्रवंशी, विनय वर्मा, मनोज चन्द्रवंशी, विशाल वर्मा,सुनील राम,आंनद राम,टुनटुन राम,नवीन वर्मा आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट संजय कुमार, बोकारो/गोमिया

Tags:jharkhand newsbokaro newsChandravanshi communityBJP MP Manoj Tiwariunrestrained words of BJP MP Manoj Tiwari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.