✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शर्मनाक! सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूली छात्रों ने ही किया सामुहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:37:34 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): चंडीगढ़ शहर से एक नाबालिक छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ पांच लड़कों ने मिलकर कर इस वारदात को अंजाम दिया है. इनमें से चार आरोपी स्कूल के ही छात्र है. जबकि एक आरोपी बाहर का बताया जा रहा है. फिलहाल सभी आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

ब्लैकमेल कर दिया वारदात को अंजाम

बता दें कि नाबालिग छात्रा के परिजनों ने 18 मई को पुलिस के पास एक प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसमें छात्रा ने बताया कि पांच नाबालिग छात्रों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा को चोरी के एक मामले में नाबालिग छात्रों द्वारा ब्लैकमेल कर  इस वारदात को अंजाम दे रहे थे. पहले एक नाबालिग छात्र ने छात्रा से दुष्कर्म किया, फिर उस छात्र ने इस बात की जानकारी अपने दोस्तों को दी. इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी छात्रा को चंडीगढ़ में पार्क समेत कई जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते थे. इन सब से तंग आकर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी स्कूल की एक अध्यापिका को दी थी, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया . उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग है. 

 

Tags:Chandigarh:Class 7 studentgang-raped by school studentsall arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.