✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चंपाई के भावुक पोस्ट से झारखंड में मचा बवाल! भाजपा ने कहा गठबंधन सरकार की शक्ल पूरी तरह बिगड़ चुकी है,अंतिम गिनती चालू है ...

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:37:25 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भावुक पोस्ट ने राजनीति में भूचाल ला दिया है.चंपाई ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोशल साइट पर लंबा पोस्ट लिखा है.इसमें झामुमो से लेकर हेमंत सोरेन को इशारों में निशाना साधा है. साथ ही अपने दर्द को साझा किया है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब प्रदेश में भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावार हो गई है.अब दावा कर रही है कि इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है.          

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंपाई सोरेन की पीड़ा उनके एक्स पोस्ट पर स्पष्ट है. कैसे उनको योजनाओं को प्रारंभ करने, नियुक्ति वितरण से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रोका गया. कहा कि आज मुख्यमंत्री पाकुड़ के गायबथान में मुख्यमंत्री मंईयां योजना की शुरुआत करने गए थे. लेकिन विडंबना देखिए वहीं के जिस "होपनी मरांडी,दांदु हेंबरम,रानी मुर्मू" की जमीन बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा लूट ली गई थी उसे नहीं लौटाया.

उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने गरीबों को 72,000 सालाना देने का वादा किया था. हेमंत सोरेन के झूठे वादे की थोड़ी भरपाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने "मुख्यमंत्री बहन-बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना" पर अपनी मुहर लगाई थी. अब हेमंत सरकार के बैनरों और योजनाओं से चंपई सोरेन का नाम के साथ निशान भी गायब है.

उन्होंने कहा कि जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन और उन्होंने 𝐂𝐎𝐏𝐘-𝐏𝐀𝐒𝐓𝐄 कर सत्ता हथियाने का खेल शुरू किया. खैर दूसरों के किए गए कार्यों पर क्रेडिट लेना और पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दिए गए नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने में मुख्यमंत्री हेमंत पारंगत प्राप्त हैं. कहते हैं ना कि "नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है नहीं तो शक्ल बिगड़ जाती है". झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की शक्ल पूरी तरह बिगड़ चुकी है,अंतिम गिनती चालू है ...

Tags:champai sorencm champai sorenhemant sorenchampai soren newschampai soren latest newschampai soren cmchampai soren in delhichampai soren resignschampai soren quits jmmchampai soren oathwho is champai sorenchampai soren new cmnew cm champai sorenchampai soren speechchampai soren will join bjpchampai soren joins bjpchampai soren live newschampai soren to join bjpchampai soren jharkhandchmpai sorenchampai soren jharkhand cmjharkhand cm hemant sorenjharkhand political crisisbjpjmmjharkhand mukti morchajharkhandchampai soren vs hemant sorenjharkhand assemblyjharkhand politicshemant soren jharkhandjharkhand newsjharkhand political newsjharkhand crisisnews todaylive newslatest newstoday's news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.