✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चंपाई ने भावुक पत्र लिख कर झामुमो से दिया इस्तीफा, कहा-आंदोलन के समय गुरुजी के साथ जंगल पहाड़ में खाक छाना अब कठिन निर्णय लेना पड़ा  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 29, 2024,
Updated: 9:12 PM

रांची(RANCHI): पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता और सभी पद से इस्तीफा दे दिया है.  चंपई सोरेन ने इस्तीफ़ा पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन को भेजा है. जिसकी कॉपी  सोशल मीडिया पर साझा किया है.  जिसमें उन्होंने लिखा कि अब झारखंड मुक्ति मोर्चा राह से भटक गई है.  

अपने पत्र में चंपई सोरेन ने लिखा कि “आदरणीय गुरुजी जोहार मैं चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली एवं नीतियों से आहात होकर पार्टी छोड़ने को विवश हूँ.  बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था.  जिसके लिए हम लोगों ने जंगलों पहाड़ों गांव की खाक छानी थी. आज पार्टी उस दिशा से भटक चुकी है.  

झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा.  मैं कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा.  लेकिन हाल के दिनों में हुए घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ या कठिन निर्णय लेना पड़ा.  आपका वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से आप सक्रिय राजनीति से दूर है तथा आपके अलावा पार्टी में कोई ऐसा नहीं है.  जहां हम अपनी पीड़ा को बता सके.  इस वजह से मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं.  आपके मार्गदर्शन में झारखंड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है.  आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहे.  आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

बता दे कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो रहे है. जिसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. चंपाई सोरेन विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो को एक बड़ा झटका दे कर अब भाजपा में शामिल हो कर आगे की पारी की शुरुआत करेंगे.    

 

 

Tags:champai sorenchampai soren newschampai soren bjpchampai soren news livechampai soren vs hemant sorenchampai soren livechampai soren in bjpchampai soren bjp newschampai soren join bjphemant sorenwho is champai sorenchampai soren bjp latestchampai soren joins bjpchampai soren to join bjpchampai soren joining bjp livechampai soren ex cmchampai soren joins bjp livechampai soren will join bjpcm champai sorenchampai soren bjp news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.