✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चंपई सोरेन पहुंचे हजारीबाग , लाभुको को दी अबुआ आवास की सौगात 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:53:27 AM

Hazaribag:- बेशक महगाठबंधन की सरकार में अभी कांग्रेस के अंदर किचकिच और बागी  बोल सुनाई पड़ रहे है. लेकिन, नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने काम और दौरा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन हजारीबाग पहुंचे.

गरीबों को अबुआ आवास की सौगात 

विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अबुआ आवास के लाभुकों स्वीकृति पत्र प्रदान किया. इसके साथ ही  लाभुकों को घर बनाने के लिए पहली किश्त भी निर्गत की.अबुआ आवास योजना के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में 2 लाख 23 हजार 728 परिवारों को चिन्हित किया गया है. जिसमें हजारीबाग के 67 हजार 195, चतरा 98 हजार 417, कोडरमा के 18 हजार 681 और रामगढ़ के लाभुक भी शामिल हैं.
 कार्यक्रम के वक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि झारखंड में जिनका घर नहीं है, ऐसे लोगों को सरकार आवास देगी. मौजूदा समय में पूरे राज्य भर में 20 लाख से अधिक लाभुकों को आवास दिया जा रहा है. पहली किश्त की राशि लाभुकों को दी जा रही है. आने वाले वक्त में लाभुको को राशि मुहैय्या करायी जाएगी. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि  कुछ दिक्कते हैं, जिन्हें बहुत जल्द ही दूर किया जाएगा. 

हजारीबाग में खुलेगा डेयरी फॉर्म 

मुख्यमंत्री ने हजारीबाग में डेयरी फॉर्म खोलने का भी एलान किया. उन्होंने  इस दौरान ये भी कहा कि 2027 तक हर एक परिवार के पास अपना आवास होगा. इसके साथ ही उन्होंने सावित्रीबाई फुले योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सर्व पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सरकार कई योजनाएं लेकर आई हैं. जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों तक पहुंच रहा है. कार्यक्रम में मंत्री बादल पत्र लेख भी मौजूद रहें  हैं. उन्होंने ये गारंटी दी कि  झारखंड के हर एक व्यक्ति का अपना आवास होगा. हर एक व्यक्ति को किसी न किसी योजना का लाभ जरुर मिलेगा. 

सत्यानंद भोक्ता ने की झारखंड सरकार की सराहना  

इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गांव तक पहुंच रही है, डीबीटी के जरिए पैसा भी पहुंच रहा, इस सरकार के कार्यकाल में  विकास योजना को जमीन पर उतारा है और लोगों को रोजगार भी मिला है. सरकारी क्षेत्र में भी कई वैकेंसी निकाली गई, युवा राज्य में सेवा दे रहे हैं तो 11 हजार से अधिक निजी क्षेत्र के लिए ऑफर लेटर दिया गया है. इस कार्यक्रम में बगोदर विधायक विनोद सिंह भी मौजूद रहें , उन्होंने  केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा . उनना कहना था कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर तो लगाए हुए है. लेकिन अभी भी झारखंड के लोगों को इसका फायदा नहीं मिला. ऐसे में राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना लाकर गरीबों के चेहरे में मुस्कान लाने की कोशिश की है. वहीं, विधायक विनोद सिंह ने पीजीटी टीचर की जल्द से जल्द नियुक्ति कर पत्र बांटने की मांग की है.

अमित यादव ने की राज्य सरकार से मांग 

मालूम हो कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायक अंबा प्रसाद और उमाशंकर अकेला शामिल नहीं हुए, उनकी गैरमौजूदगी को लेकर काफी चर्चा रही. वही  विधायक अमित यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि इको सेंसेटिव जोन 5 किलोमीटर में फैला हुआ है उसे 1 किलोमीटर तक किया जाए. क्योंकि इसके चलते विकास काम नहीं हो रहा है. उन्होंने सरकार से संज्ञान लेने की गुजारिश की.

Tags:Champai Soren reached HazaribaghChampai Soren gifted Abua awasHazaribagh Champai soren gifted abua awasChampai soren Hazaribag newsHazaribag champai soren newsHazaribag satyanand bhoktaHazaribag amit yadavchampai soren approval letter to beneficiaries of abua awas

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.