✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चंपाई सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जानिए क्या हुई चर्चा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:10:30 PM

रांची(Ranchi):  झारखंड मुक्ति मोर्चा को त्याग कर भाजपा में आने वाले कोल्हान के टाइगर के नाम से प्रसिद्ध चंपाई सोरेन लगातार भाजपा नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं. सोमवार की रात उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. उसके बाद ही उनके भाजपा में आने की अटकलों पर विराम लग गया. 30 अगस्त को रांची में वे विधिवत तरीके से भाजपा में शामिल होंगे. दिल्ली में उन्होंने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की.

जानिए इस मुलाकात के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है. उसने पिछले जून माह में केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया. वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को सह प्रभारी का दायित्व दिया गया. असम के मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ झारखंड में प्रवास कर रहे हैं. चंपाई सोरेन को भाजपा में लाने के लिए उनका प्रयास महत्वपूर्ण रहा है.

मंगलवार को दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान और चंपई सोरेन के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई. एक विषय तो यह रहा कि 30 अगस्त को जब वे भाजपा में शामिल होंगे तो क्या व्यवस्था बनाई जाएगी. इसके अलावा कोल्हान क्षेत्र में किस तरह की चुनावी गतिविधि को अंजाम देना है इन विषयों पर चर्चा हुई.

इस मुलाकात के दौरान चंपाई सोरेन के सुपुत्र बाबूलाल सोरेन भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि बाबूलाल सोरेन को भी विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा.

Tags:Jharkhand newsJharkhand politicsJharkhand assembly electionChampai sorenFormer cm champai sorenPolitical news jharkhandBjp jharkhandBjp partyChampai soren newsChampai Soren met Union Minister Shivraj Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.