✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाय की चुस्कियों के साथ चंपाई सोरेन ने भाजपा नेताओं से की महत्वपूर्ण मंत्रणा, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:05:19 PM

रांची(RANCHI )- झारखंड बीजेपी के खाते में एक बड़ा चेहरा आ गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़कर चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा नेताओं में खुशी देखते बन रही है. उधर चंपाई सोरेन भी खुश दिख रहे हैं. उन्हें भी लग रहा है कि भाजपा में ज्यादा संभावना है. वह अपने सपनों के झारखंड को साकार कर सकेंगे.धुर्वा के शाखा मैदान में सदस्यता लेने के बाद चंपाई सोरेन भाजपा कार्यालय पहुंचे. यह उनका पहला आगमन था.

इस बैठक में कोल्हान क्षेत्र के ज्यादातर नेता रहे मौजूद

भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे. इस बैठक में प्रदेश संगठन  महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ,पूर्व सांसद गीता कोड़ा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी,जमशेदपुर के बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो प्रमुख रूप से मौजूद थे. चाय की चुस्कियों के साथ चंपाई सोरेन का सभी के साथ परिचय कराया गया.

क्या कहा भाजपा में शामिल पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने

 चंपाई सोरेन से मुलाकात के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रम के विषय में संक्षिप्त चर्चा हुई. बैठक से निकलने के बाद चंपाई सोरेन ने कहा कि 1 सितंबर से कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में अभियान चलेगा. पार्टी के कार्यक्रमों को मजबूती से लागू किया जाएगा. जनता से संपर्क अधिक से अधिक बनाने का प्रयास होगा.

Tags:Jharkhand politicsJharkhand newsChampai SorenBJP jharkhandBjp leaderChampai Soren newsChampai Soren join bjpPolitical news jharkhandPoliticsChampai Soren meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.