✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला की धरती से राजनीति का नया अध्याय लिख सकते हैं चंपई सोरेन!पढ़े किस ओर इशारा करते हैं ये पोस्टर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:23:54 PM

सरायकेला(SARAIKELA):इन दिनों झारखंड की राजनीति में उथल पुथल मचा हुआ है. इसकी पीछे की वजह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हैं,क्योंकि अब वह जेएमएम से बगावती तेवर अपना चुके हैं. सभी की नजरें चंपई सोरेन पर ही टिकी हुई है कि आखिर वो आगे क्या करने वाले हैं.

 आज सस्पेंस पर पूर्णविराम लग सकता है

वही आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नए अध्याय पर आज पूर्णविराम लग सकता है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से अनौपचारिक रूप से नाता तोड़ने के बाद नया अध्याय लिखने निकले पूर्व मुख्यमंत्री आज चौथे दिन सरायकेला पहुंचेंगे. जहां उनके स्वागत में लगे पोस्टर उनके भविष्य की राजनीति की ओर इशारा कर रहे हैं. 

पढें किस दल में जा सकते हैं चंपई सोरेन

हालांकि अभी तक उन्होंने खुलकर यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किस दल का रुख करेंगे. अब तक पूर्व मुख्यमंत्री यही कहते रहे हैं कि उनके पास तीन विकल्प हैं. पहला विकल्प नई पार्टी बनाना, दूसरा विकल्प अच्छे दोस्त के साथ जाना या राजनीति से संन्यास लेना. मगर, दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने यह साफ कर दिया है कि राजनीति से वे संन्यास नहीं लेंगे. नया अध्याय लिखेंगे और अच्छे दोस्त यदि मिला तो उसका साथ भी लेंगे.

पढें पोस्टर में क्या है

वही इस पोस्ट को देखकर साफ हो गया है कि उन्हें अच्छा दोस्त मिल गया है. संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सरायकेला में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व बीजेपी में जाने का फैसला ले सकते हैं. फिलहाल इन पोस्टरों को देखकर आप कयास लगाइए. हम भी इंतजार कर रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किधर का रुख करते हैं.

रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल

Tags:Champai SorenChampai Soren JharkhandChampai Soren next moveChampai Soren in saraikelaJharkhand politicsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todaySaraikelaSaraikela newsSaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.