✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रोजगार पर दिख रहा चंपई सोरकार का फुल फोकस, जानिए किस स्कूल में हो रही शिक्षक नियुक्ति

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:12:13 PM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन की सरकार झारखंड में बनीं है. लेकिन, इस सरकार ने आते ही आते हर मामले में एक्शन लेते हुए दिखाई पड़ रही है. कानून व्यवस्था से लेकर लोक कल्याणकारी योजनाएं भी जोर शोर से लागू कर रही है. रोजगार पर भी चंपई सोरेन सरकार का पूरा फोकस दिख रहा है. चंपई सोरेन सरकार के आने के बाद एक चिज तो यही साफ दिख रही है कि सरकार हर मामले पर अच्छा खासा ध्यान दे रही है. 
दरअसल, आज से ही नेतरहाट विद्यालय में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. इसके तहत विभिन्न विषयों में कुल 18 पदों पर नियुक्ति होगी. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारिख 31 मार्च है. शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पिछले साल भी विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए थे. लेकिन बाद में प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी. वही  ऑनलाइन आवेदन की प्रिटेंड कॉपी 10 अप्रैल तक स्कूल के पते पर भेजना होगा. 

नेतरहाट विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति 

आपको बता दे नेतरहाट विद्यालय में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दोबारा विज्ञापन जारी किया है.  इसके तहत विभिन्न विषयों में कुल 18 पदों पर टीचर्स चुने जायेंगे. दरअसल, नेतरहाट विद्यालय समिति ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पिछले वर्ष भी विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए थे, लेकिन समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में नियुक्ति प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी. कार्यकारिणी समिति ने नए सिरे से विज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया था. 
पूर्व में जारी विज्ञापन के तहत आवेदन दे चुके अभ्यर्थियों के लिए दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी.  विद्यालय में हिन्दी और अंग्रेजी के चार-चार, संस्कृत एवं गणित के दो-दो तथा जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कृषि एवं राजनीति विज्ञान के एक-एक पद सम्मिलित हैं. इसकी नियुक्ति प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी.

50 अंकों की होगी लिखित परीक्षा 

पहले चरण में अभ्यर्थियों के आवेदन की स्क्रूटनी होगी. यह अभ्यर्थियों के एकेडमिक अंकों और अनुभव के आधार पर की जाएगी. इसके माध्यम से प्रत्येक पद के विरुद्ध 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी.
लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी. इसके माध्यम से हरेक पद के विरुद्ध 10 गुना अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाएगा. इसके बाद शिक्षण कौशल क्षमता की जांच की जाएगी. इसके माध्यम से प्रत्येक पद के विरुद्ध पांच गुना अभ्यर्थी का चयन साक्षात्कार के लिए होगा. इसके बाद फाइनल सेलेक्शन होगा.

Tags:regular teachers job in netarhat vidyalayaappointment of regular teachers in netarhat vidyalayaappointment of teachers in netarhat vidyalayajob regular teachers in netarhat vidyalayaregular teachers in netarhat vidyalaya vaccanynetrahat school teachers vaccanyonline appointment of regular teachers in netarhat vidyalayateachers job in netarhat vidyalayateachers job in netrahat vidyalayateachers job in netrahat vidyalya newsteachers job in netrahat school jahrkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.