☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किसानों पर मेहरबान चंपाई सरकार! 2 लाख रुपये तक के कर्ज होंगे माफ,जानिए पूरा मामला

किसानों पर मेहरबान चंपाई सरकार! 2 लाख रुपये तक के कर्ज  होंगे माफ,जानिए पूरा मामला

रांची(RANCHI): झारखंड में चुनाव से पहले चंपाई सरकार ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला है. चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा करने में लगी है. चुनावी वादे के मुताबिक झारखंड के किसानों का सरकार ने लोन माफ करने का निर्णय लिया है. 2020 में 50 हजार रुपये लोन माफी किया गया था लेकिन अब इसे बढ़ा कर दो लाख कर दिया गया है. ऋण माफी को लेकर मंत्री ने सभी राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ नेपाल हाउस में बैठक कर किया है.  

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने कहा है कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जाएंगे. इसके लिए उन्होंने सभी बैंकों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है. 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा लिया गया 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाईम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किये जायेंगे. इसके लिये सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है. वह आज नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ केसीसी लोन सहित कृषि कार्य के लिए किसानों द्वारा लिए गये ऋण की माफी योजना को लेकर बैठक कर रहे थे.

मंत्री ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने अपने वादे के मुताबिक ऐसे किसानों को राहत दी है, जो बैंक ऋण की वजह से चिंताग्रस्त रहते थे. राज्य के करीब 4 लाख 73 हजार से ज्यादा किसानों के 50 हजार रुपये तक के ऋण माफ किये जा चुके हैं. इस मद में सरकार द्वारा 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बैंकों को दी गयी है. विदित हो कि 2021-22 में सरकार ने किसानों को राहत देने के मकसद से 50 हजार रुपये तक की राशि के ऋण को माफ करने की घोषणा की थी. अपने वादे के मुताबिक सरकार ने वैसे सभी आवेदनों का निष्पादन कर लिया है, जिनकी केवाईसी हो चुकी है.  उन्होंने बताया कि बहुराज्यीय भूमि सहकारी विकास बैंक समिति, पटना के 10 हजार ऋणी किसानों के कर्ज माफ करने पर विचार किया गया. लोन लेने वाले एससी/एसटी और कमजोर वर्ग के किसानों के ऋण माफ किये जाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया. साथ ही देवघर को-ऑपरेटिव ग्रेन बैंक, लिमिटेड, देवघर द्वारा 14 हजार 346 ऋणी किसानों के कर्ज को भी माफ करने पर विचार किया गया.

बादल ने सभी बैंकों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वैसे किसानों के खाते, जो एनपीए हो चुके हैं, उन खातों को बंद करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजें, ताकि किसानों को ऋणमुक्त किया जा सके. श्री बादल ने कहा कि ऐसे ऋणी, जिनकी मौत हो चुकी है तथा जिनके खाते एनपीए हो गये हैं, वैसे किसानों के लिए सक्षम साक्ष्य प्रस्तुत करने के उपरांत उन्हें भी बिना केवाईसी के लाभुकों की श्रेणी में शामिल किया जायेगा.

बैठक में मुख्य रूप से विकास आयुक्त श्री अविनाश कुमार, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री मस्तराम मीणा,  कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दिकी सहित राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Published at:14 Jun 2024 06:23 PM (IST)
Tags:किसानों के लिए नई योजना शुरूकिसान समाचारकिसानों के लिए जानकारीपीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्तpm kisan yojana 17th kistpradhanmantri kisan newsyojanapradhanmantri kisan samman nidhi yojanapm kisan new updatepm kisan karjmafi 2024pm kisan kcc mafi 2024pm kisanpmkisanpm kisan loan mafi 2024pm kisan rin mafipm kisan yojana newscrop loan mafi maharashtra 2023karj mafi yojanakcc loan kab tak maaf hogakcc loan maaffarmers loan waiverloan waiverfarm loan waiverfarmers rs 2 lakh crop loan waiverfarmers rs 2 lakh crop lohan tofarmer loan waivercm kamal nath waives off farm loans up to rs 2 lakhrevanth reddy promises to waive off farmers' loansover rs 2 lakh crop loan waiverfarmersrevanth reddy announced 2 lakhs loan waivers for farmersfarm loan waiver up to rs 2 lakh from 1 december 2020entral govt announced farm loan waiver up to rs 2 lakhकिसानों का कर्ज माफ 2018गहलोत सरकार करेगी किसानों का कर्ज माफझारखंड किसानकिसानो का कर्ज होगा माफ़ झारखण्ड सरकारझारखंड किसान कर्जझारखंड किसान कर्ज माफी स्कीमकिसानों का लोन माफ होगाकिसान कर्ज माफीझारखंड किसान ऋण माफीझारखंड किसान ऋणकिसान कर्ज माफी 2021किसान कर्ज माफी योजनाकिसान कर्ज माफी स्कीमजिससे झारखण्ड किसानो का ऋण होगा माफ़ किया जायेगाकिसान कर्ज माफी योजना 2024किसान क्रेडिट कार्डकिसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइनएसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.