✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चैंबर ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पर लगाया गलत बयानी का आरोप, कृषि मंत्री का आवास का किया घेराव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:53:50 PM

रांची(RANCHI):  चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने आरोप लगाया है कि 2% कृषि कर को लेकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गलत बयानी कर रहे हैं. कृषि मंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार की वजह से ऐसा करना पड़ रहा है जबकि केंद्र सरकार के विधेयक में ऐसा कहीं कोई प्रावधान उल्लेखित नहीं है. इसके अलावा व्यवसायियों के हितों की अनदेखी सरकार के स्तर से की जा रही है.

सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले व्यवसायियों ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का हिनू स्थित आवास का घेराव किया. बड़ी संख्या में रांची शहर के व्यवसायियों ने आवास के बाहर सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. व्यवसायियों का कहना है कि 2% कृषि कर लगाए जाने से आम उपभोक्ताओं को परेशानी होगी और महंगाई बढ़ेगी. पहले ही लोग महंगाई की मार से परेशान हैं.

 पूरे राज्य में मंडी व्यवसाय हड़ताल पर 

चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने कहा है कि पूरे राज्य में मंडी व्यवसाय हड़ताल पर जा रहे हैं. इससे प्रतिदिन 100 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है. और अगर जल्द सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो हड़ताल के जारी रहने की वजह से राज्य में खाद्यान्न समेत अन्य सामग्रियों की भारी कमी हो जाएगी. व्यवसायियों ने सवाल किया है कि अगर केंद्र सरकार ने ऐसा कोई विधेयक बनाया है तो यह पड़ोसी राज्यों में भी तो लागू होना चाहिए था.

Tags:JharkhandRanchiChamber of commerceAgriculture Minister Badal Patralekh of misrepresentationsurrounds Agriculture MinisteChamber accuses Agriculture Minister Badal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.