✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाकुलिया: तीन आरोपियों ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस मामले की जांच में जुटी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:59:28 AM

चाकुलिया (CHAKULIYA): झारखंड के पूर्वी सिंहभूम स्थित चाकुलिया प्रखंड से  एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद पीड़िता ने तीन युवकों के खिलाफ चाकुलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 8 मई की रात करीब 11 बजे तीन आरोपी उसे डरा धमकाकर कूपन नदी के  किनारे ले गए. जहां उसके साथ तीनों आरोपियों ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से भाग निकले. इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर गई और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद परिवार वालों ने नाबालिक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. वही तीन आरोपियों की पहचान महेश्वर महतो, श्रीधन टुडू और अजय मुर्मू के रूप में की गई है. पर उसके साथ  दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी 

इस घटना के बाद चाकुलिया थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश कर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Tags:ChakuliaThree accused rapeda minor girlpolice is probing the matter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.