✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी में तस्वीरें कैद, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:42:05 PM

रांची(RANCHI ): - राजधानी में चेन छिनतई की घटना कम नहीं हो रही है. इस तरह के अपराधी रांची पुलिस को नाकोदम किए हुए है. नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला से शनिवार शाम चेंन छीन लिया गया. लूणा मोपेड पर सवार उचक्के ने इस घटना को अंजाम दिया.

सीसीटीवी में छिनतई की तस्वीर कैद

शनिवार शाम नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप लूणा मोपेड पर सवार एक झपट्टा मार अपराधी ने सब्जी खरीदने गई एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली. यह घटना जोरार के बैंक गली के पास हुई. चेन छीनने के बाद अपराधी तेजी से फरार हो गया. 

जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. महिला का नाम एकता मोदी है. यह महिला अपने घर से सब्जी खरीदने के लिए पैदल ही गई थी. जैसे ही उसकी चेन छीन ली गई तो महिला चिल्लाने लगी लेकिन तब तक लूना मोपेड वाला तेजी से फरार हो गया. महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. इसकी सूचना पुलिस को दी गई नामकुम पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन स्नैचर को पकड़ने की कोशिश में लगी है

Tags:JharkhandRanchiChain snatching from woman in RanchiRanchi police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.