✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिन दहाड़े महिलाओं से चैन और पर्स की छिनतई, पुलिस ने अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:53:31 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम हो गए है. आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से चैन और पर्स की छिनतई के मामले सामने आ रहे है. ताजा मामला सीताराम डेरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुरुद्वारा की प्रधान अपनी बेटी के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी. इसी दौरान घर से लेकर दुकान तक बाइक सवार दो अपराधी मौका देखते ही महिला के गले से सोने के चैन छीन कर फरार हो गए. स्कूटी पर बैठी महिला सड़क पर गिरी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. वहीं महिला शोर मचाने लगी महिला की आवाज सुन चोर तुरंत वहाँ पहुँच गए मगर तब तक बाइक सवार दोनों अपराधी वहां से फरार हो चुके थे. यह पूरी घटना वहाँ रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

सड़क पर गिरी महिला 

इस मामले के बाद पीड़ित परिवार वालों ने इसकी शिकायत सीतारामडेरा थाना में की. जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान की जा रही है.  वहीं, पीड़ित की बेटी ने बताया कि जैसे ही मैंने मेडिकल दुकान के पास स्कूटी खड़ी की और मेरी मां स्कूटी पर बैठी थी तभी पीछे से आए बाइक सवार दो अपराधी ने गले में चैन पड़कर छीन लिया जिससे महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहाँ से फरार हो गए. 

अपराधियों को कड़ी चेतावनी

इस घटना के संदर्व में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.  दोषी जो भी है उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. ऐसा कहते हुए पुलिस ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दे डाली है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:Chain and purse snatchedpolicecriminalsJAMSHEDPURNEWSJAMSHEDPURUPDATEJHARKHANDNEWSJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.