✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा : हब्बा डब्बा खेल को बंद कराने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 पुलिस जवान हुए घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:08:33 PM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि करिका गांव में हब्बा डब्बा खेल के जरिए ग्रामीणों  को ठगने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन पुलिस जब वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला करने का पुलिस जवान को घायल कर दिया. बता दें कि इस घटना में थाना प्रभारी अभिजीत कुमार सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है. फिलहाल घायल पुलिस कर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

क्या  है पूरा मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करिका गांव में हर वर्ष की तरह इस साल भी भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर मेला व छऊ नाच का आयोजन किया गया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि मेले में अवैध रूप से हब्बा डब्बा खेल का आयोजन कर ग्रामीणों को ठगने की तैयारी है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जब मेले में छापेमारी की तो हब्बा डब्बा संचालक ने मौका देखकर ग्रामीणों को आगे कर दिया, जिससे ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी- डंडे और पत्थर से हमला कर दिया. हमले की सूचना पर जब बंदगांव थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच कर पुलिसकर्मियों की जान बचाई. इस घटना के बाद मेले में भगदड़  मच गया जिसके बाद मेला बंद कर दिया गया. वहीं इस हमले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. घायल होने वालों में सहायक अवर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार, आरक्षी रोशन तिर्की भी शामिल हैं.

ग्रामीणों से पुलिस कर रही पूछताछ

इस घटना के बाद एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछाताछ कर रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है. वहीं घायल पुलिस कर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस जल्द ही इस मामले में और आरोपियों को गिरफ्तार करेगी.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा

Tags:ChaibasaVillagers attackedthe police who cameto stop the gameof Hubba Dabba6 policemen were injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.