✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: कहीं बस और टेंकर में सीधे टक्कर तो कहीं छोटा हाथी पलटी, दोनों हादसे में 35 यात्री घायल, तीन मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:58:27 AM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सलप्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मृगीलेण्डी के पास एक छोटा हाथी पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गये. सभी घायलो का इलाज जगन्नाथपुर सिएचसी में की जा रही है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा रेफर किया गया.

18  यात्री थे सवार

इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्पताहिक हाट बाजार गम्हरिया से सागरकट्टा के लिए करिब 18 लोग सवार होकर जा रहें थे. उसी क्रम में छोटाहाथी अन्यत्रित होकर पलटी हो गया.  छोटा हाथी पर सवार 18 लोग हाटगम्हरिया सप्ताहिक बाजार से सागरकट्टा अपना अपना घर लौट रहे थे. हादसा करिब ढाई बजे की बताई जा रहा है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के मृगीलण्डा मोड़ के पास हुई है.

वहीं वाहन पर सवार घायल के द्वारा बताया गया गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चल रही थी. जिसके बाद  मृगीलेण्डी मोड़ के पास गाड़ी मोड़ने के दौरान पलट गई, जिस के कारण 15 यात्री घायल हो गए और दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई. मृतकों कि पहचान सागरकट्टा का शुशिल महतो और बड़ापुनसिया का सुनिया सिंकु वृद्द के रूप में की गई.

अस्पताल में चल रहा इलाज

बाद में घटना कि सुचना मालने पर सभी घायल को 108 एमबुलेंस की मदद से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ईलाज के लिए लाया गया. जहां अस्पताल चिकित्सा प्रभारी जयश्री किरण और अस्पताल कर्मी द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. इधर टोंटो पुलिस के द्वारा छोटा हाथी का चालक को गिरफ्तार किया गया है.घायल सभी लोग सागरकट्टा गांव व आस-पास टोला का बताए जा रहे है.

ये हुए घायल

मटिया सिंकु, सोमा सिंकु, गौविंद कुमार सिंकु, मैथली सिंकु, जयंती सिंकु, सहदेव बारिक, सोना दिग्गी,चांदनी कुजिया, मागिया सिंकु,लखन सिंकु,तुरी सिंकु,कौदमा सिंकु,रोया सिंकु,जानो सिंकु,बोंज बानरा

सुबह बस और टैंकर की हुई थी टक्कर

बता दें कि आज सुबह किरीबुरू से चाईबासा आ रही मां पार्वती बस व टैंकर में हुई सीधी टक्कर. जिसमें  चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई थी. वहीं आधा  दर्जनों यात्री घायल हो गए थे.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा

Tags:ChaibasaSomewhere there was adirect collision between a bus and a tankerand somewhere a small elephant35 passengers were injured in both accidentsthree died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.