✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में नक्सलियों की साजिश नाकाम , सुरक्षाबलो ने 7 किलों का आईइडी बम किया निष्क्रिय

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:46:54 AM

चाईबासा (CHAIBASA): गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम मेरालगड़ा के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये सात किलो का एक आईईडी बम गुरुवार को अभियान के दौरान बरामद किया गया. जिसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से निष्क्रिए किया गया है. पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संचालित नक्सलियों के खिलाफ विरोधी अभियान जारी है. मालूम हो कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 190, 11 की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. 10 अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा  

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newshindi newstoday jharkhand newslatest newsjharkhand breaking newsnews jharkhandjharkhandtop newsbreaking newsjharkhand latest newsnewsjharkhand chaibasachaibasa newschaibasa trending newschaibasa latest newsnaxali news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.