✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा पुलिस ने 4 वर्षीय मासूम की हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 2:31:17 PM

चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छूटपानी गांव में 4 वर्षीय मासूम निर्मल हेम्ब्रम की हत्या मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है.इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को बालक की मां बालेना हेम्ब्रम ने अपने बच्चे के अपहरण को लेकर मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.इस आधार पर थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई.

 आरोपी गिरफ्तार 

गठित टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इचीडा निवासी देवेन्द्र बोदरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। बच्चे के विरोध करने पर उसने पत्थर से हमला कर हत्या कर दी.आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चुईगुटू पहाड़ क्षेत्र से बालक का शव बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर भी जब्त किया गया.

आरोपी का आपराधिक इतिहास

 आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है.इस कार्रवाई में एसडीपीओ बहामन टूटी, थाना प्रभारी विनोद कुमार, रितेश कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:chaibasa crime newscrime news chaibasachaibasa newscrime in chaibasachaibasa crime updatesarana chaibasa newschaibasa police newscrime newschaibasa naxal newschaibasa blast newschaibasa news todaychaibasa press newschaibasa hindi newschaibasa today newschaibasa latest newschaibasa murder newschaibasa naxal attack newschaibasa elephant newscrime in chaibasa jharkhandchaibasa anti naxal newschaibasa jharkhand newsjharkhand crime newschaibasa superstition news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.