✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस नें 72 घंटे बाद किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:32:54 PM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हवाई अड्डा रोड पुरना चाईबासा स्थित गुरूवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा पुलिस ने 72 घंटे बाद कर दी है. इस घटना में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे लेकर चाईबासा में एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता करते हुए खुलासा किया है.  

10 युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म 

बताया गया कि पश्चिम सिंहभूम जिला के पुराना चाईबासा स्थित हवाईअड्डा मैदान में 10 अज्ञात युवकों द्वारा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म कांड का उद्भेदन पुलिस ने रविवार की शाम को कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हवाई अड्डा क्षेत्र में युवक और युवती के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी करते हुए, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म 20 अक्टूबर को किया गया था.  घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए कांड के उदभेदन और अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया.  

एसआइटी टीम द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करते हुए, हवाईअड्डा मैदान के आसपास स्थित गांव शालीहातु, टेकराहातु, मुण्डुएदल, बारीपोखर, सिंहपोखरिया, कुदुबेड़ा, पुराना चाईबासा के वैसे युवकों का प्रोफाईल तैयार कर सत्यापन किया गया जो हवाईअड्डा मैदान में निरंतर आते-जाते थे. पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि उक्त मैदान में सुरेन देवगम, सेटी, समीर, विष्णु खंडाइत, डेम्बो, पेट्रा, बाज, गुरा, सागेन हमेशा आकर बैठते है एवं इनकी घटना के बाद से इनकी गतिविधि काफी संदेहास्पद है.  तत्पश्चात् गठित एसआईटी टीम द्वारा छापामारी के क्रम में सुरेन देवगम, पुरमी देवगम उर्फ सेटी, प्रकाश देवगम उर्फ डेम्बो, सोमा सिंकु उर्फ पेट्रा, शिवशंकर करजी उर्फ बाज को अभिरक्षा में लेकर एवं अन्य दो नाबालिग लड़कों से पूछताछ किया गया. इसके बाद इन सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

शिवशंकर करजी के घर से बरामद की गई सामग्री

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि शिवशंकर करजी उर्फ बाज के स्वाकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में लूटे गए पीड़िता का पर्स एवं उसमें रखा पीड़िता का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस व 4500/ रूपये एवं अन्य सामग्री बाजू के घर से बरामद किया गया है. घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गये वस्त्र को जिसका उल्लेख प्राथमिकी में पीड़िता द्वारा किया गया है, को एसआईटी टीम द्वारा विधिवत् जप्त किया गया है. कांड में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा   

 

 

Tags:ChaibasaChaibasa newsChaibasa Gang RapeGang Rape Jharkhandचाईबासा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.