✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा : पुलिस ने 34 किलो के पांच आईईडी बम किए बरामद, नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:17:10 AM

चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा के इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. इसी दौरान सर्च ऑपरेशन में पुलिस के जवानों ने 34 किलों के पांच आईईडी बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा उसी स्थान पर आईईडी बम को नष्ट कर दिया गया. बता दें कि पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल पहाड़ी क्षेत्रों को ऑडी से मुक्त कराने को लेकर ऑपरेशन क्लीन चला रही है. जिसे लेकर 27 मई से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन टोन्टो थाना  क्षेत्र ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेडा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थानान्तार्गत ग्राम कुईड़ा, मारादिरि के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.  

5 आईईडी बम किया गया बरामद

इसी क्रम में आज अभियान के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गांव अंजदबेड़ा पटातारोब के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुक्सान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आईईडी को उसी स्थान पर विनिष्ट कर दिया गया. इसके  साथ ही गोईलकेरा थाना के गांव इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी 03 आईडी लगाया गया था. जिसे भी सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है.

नक्सल विरोधी अभियान जारी

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसकी बाद से ही 11 जनवरी से चाईबासा पिलस, कोबरा के जवान, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा 

Tags:ChaibasaPolice recoveredfive IED bombsof 34 fortsanti-Naxalcampaign continues

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.