✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के आधा दर्जन नक्सली विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:20:59 PM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और पोड़ाहाट जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा पुलिस ने सीअरपीएफ के कोबरा बटालियन के साथ पिछले एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन से आखिरकार पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिसबल को बड़ी सफलता हाथ लग ही गई. पुलिस ने भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के इशारे पर विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले और संगठन के आधा दर्जन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक को मिली थी सूचना

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को आसूचना मिली थी, इसी सूचना के सत्यापन के लिए प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कमाण्डर को विस्फोटक सामग्री पहुंचाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. इस टीम के सदस्यों ने संदेह होने पर बारीपोखरी जाने वाले सड़क पर नाकाबंदी कर बोंज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को दौड़ाकर पकड़ा गया. पकड़े गये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य के पास से पुलिस को लक्षित कर विष्फोट किये जाने वाले आईईडी ब्लास्ट के लिए प्रयुक्त दो (02) डेटोनेटर और दो (02) जिलेटिन बरामद किया गया.

निशानदेही पर अन्य को किया गया गिरफ्तार

इसके निशानदेही के आधार पर इसके अन्य सहयोगी डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज, तुरी देवगम, पालसिंह हेम्ब्रम को भी आईडी ब्लास्ट के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ गिरफ्तार किया गया. डेटोनेटर और जिलेटिन के साथ पकड़े गये चारों व्यक्तियों द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि ये प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य है और भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व / कमाण्डर के निर्देशानुसार उन्हें विस्फोटक सामग्री पहुंचाते हैं.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:Chaibasa police got great successhalf a dozen Naxalite of CPI Maoist Naxalite organization arrestedCPI Maoist Naxalite organization arrested with explosive material

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.