✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:14:11 AM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावाँ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बिजली के ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके कॉइल की चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 7 चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी अभियुक्तों ने अपनी स्वीकार की है. जिसके बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है.

पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावाँ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोरों के द्वारा लगातार बिजली के ट्रांसफार्मर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर कॉइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इसी क्रम में 27 मार्च की रात्रि में पाण्ड्राशाली ओपी अंतर्गत ग्राम उतीराजाबासा में 2 ट्रांसफार्मर को एवं उसी रात ग्राम पाण्ड्राशाली में 1 एक ट्रांस्फॉर्मर को अज्ञात चोरों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर कॉइल चौरी किया गया. जिसे लेकर बिजली विभाग द्वारा पुलिस को लगातार शिकायत दर्ज की जा रही थी. उसके बाद भी चोरी रुकने का नाम नही ले रही थी.

किया गया था विशेष छापेमारी टीम का गठन

उक्त चोरी की घटनाओं के उदभेदन एवं संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी करने लिए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. विशेष छापेमारी दल द्वारा के द्वारा सूचना एकत्रित कर रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि छापेमारी कर ट्रांसफार्मर के कॉइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक नाबालिग सहित 07 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

सात चोरों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में सरायकेला थाना के पोडाडीह निवासी प्रधान हेम्ब्रम, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिम्बडीह गांव का निवासी संजय बोदरा, खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूबेडा निवासी सुखलाल जामुदा, खरसावां थाना क्षेत्र के हुडंगदा निवासी इन्द्रा सिजुई, सरायकेला थाना क्षेत्र के हाथीमारा निवासी गुरुचरण सोय उर्फ चरण, खरसावां थाना क्षेत्र के बाबु रिडींग मुण्डासाई निवासी दामोदर हेम्ब्रम उर्फ दामु  एवं एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया गया है. इन सभी के द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में की गई सरकारी बिजली ट्रांसफर्मर को पुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर कॉइल की चोरी करने में अपने-अपने स्वीकारोक्ती बयान में काण्ड में संलिप्ता बताई है.  इनके द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर ट्रांस्फॉर्मर की क्वायल मोटरसाईकिल, मोबाईल एवं अन्य सामानों की बरामदगी किया गया है. सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट. संतोष वर्मा

Tags:Chaibasa policeChaibasa police big successpolice arrested 7 people7 people including a minor who stole coil from transformerpolice sent to jail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.