✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घनघोर जंगल में नक्सलियों का 8 कैंप ध्वस्त

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:24:16 AM

चाईबासा (CHAIBASA): नक्सलियों के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है. इसी कड़ी में आज चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्थ कर दिया गया. साथ ही कई सामान बरामद किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम अंबिया के नजदीक नक्सलियों द्वारा पहाड़ी में कैम्प चलाया जाने व प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मौछु चमन, काडे, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील किये जाने की गुप्त सूचना चाईबासा पुलिस को मिली थी.

सुरक्षा बलों द्वार 8 कैंप किया गया ध्वस्त

जिसके बाद रविवार को नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा पुलिस के कोबरा बटालियन द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि, नक्सलियों को पुलिस के आने की भनक पहले ही लग गयी थी. जिसके कारण सारे नक्सली वहां से फरार हो गए थे. इस दौरान पहाड़ी पर बनाये गये नक्सलियों के आठ कैंप को पुलिस द्वारा ध्वस्त कर दिया गया.

इन सामान को किया गया बरामद

वहीं घटना स्थल से सुरक्षा बलों को 21 चूल्हों, 28 टेंट,  डेटोनेटर, सिरिंच और इलेक्ट्रिक वायर भी बरामद किया है. मौके पर लगे टेंट को देखकर यह अंदाजा लगा जा रहा है. कि वहां नक्सलियों के शीर्ष नेता एवं एक करोड के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की टीम मौजूद थी. आपकों बता दें कि इस दस्ते को पकड़ने के लिए पुलिस व सुरक्षाबल निरंतर सर्च ऑपरेशन चला रही है.

 

रिपोर्ट. संतोष वर्मा

Tags:Chaibasa policegot a big success8 camps built by Naxalites in the forestwere demolished and manythings were recovered.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.