✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा पुलिस फिर मिली एक बड़ी सफलता, पीएलएफआई सदस्‍य हाबिल होरो गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:49:40 AM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी सफलता हाथ लग रही है. गुरुवार को पुलिस ने जिले के एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पीएलएफआई के सदस्‍य हाबिल होरो को धर-दबोचा है. इसकी पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने की है. गौरतलब हो कि हाबिल होरो ने सेल के चिरिया माइंस प्रबंधक से विगत 10 जून को पत्र के माध्यम से 1 करोड़ की लेवी की मांग की थी. इसके बाद से ही जिले की पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी थी.

बता दें कि पुलिस के वरीय अधजीकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुर से मनोहरपुर की ओर एक व्यक्ति हथियार लेकर मोटरसाइकिल से जा रहा है. पुलिस की टीम जब जांच करने पहुंची, तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया. जब पूछताछ हुई तो उस व्यक्ति ने अपना नाम हाबिल होरो बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस भी बर्माद किया गया.   

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.