✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: एक बार फिर नक्सलियों के मनसूबों पर फिरा पानी, सर्च अभियान के दौरान  तीन आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:01:24 PM

चाईबासा: एक बार चाईबासा पुलिस को सफलता हाथ गयी है. पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबो पर पानी फ़ेर दिया. नक्सलियों ने पुलिस को उड़ाने के लिए साजिश  रची थी. आज पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने सोनुआ थाना क्षेत्र में 3 आइईडी बम बरामद किया. जिसे बम निरोधक दस्ते के सहयोग से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया.

आइईडी को किया डिफ्यूज 

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना कुदाबुरु जंगली और पहाड़ी रास्ते में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी बम बिछाया गया था. पूर्व में पुलिस ने 5 किलोग्राम के 2 और 4 किलो 1 आइईडी को बरामद किया और बाद में उसी जगह विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया.

पुलिस चला रहीं सर्च अभियान 

बता दें कि बीते 10 अक्तूबर से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी, अपने सदस्यों के साथ कोल्हान के जंगलों में भ्रमणशील है. इसी  बीच पुलिस और सीआरपीएफ जवान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा टोटों थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब, गोबुरु, लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही. इस अभियान में चाईबासा पुलिस के अलावा कोबरा बटालियन 209,203,205 बटालियन के अलावा, झारखंड जगुआर सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197, 157, 174, 193, 134, 26 बटालियन का टीम संयुक्त अभियान में शामिल है.

रिपोर्ट:संतोष वर्मा 

Tags:Jharkhand newsChaibasaNaxliChaibasa policeJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.