✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा:नक्सलियों ने झोलाछाप डॉक्टर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी के आरोप में की गई हत्या, ग्रामीणों में खौफ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:57:58 PM

चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां घोर नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के बांदाबेड़ा गांव में नक्सलियों ने एक झोलाछाप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है.यह घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है.   

जितेन लागुरी को सामने से गोली मारी गई 

  जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर जितेन लागुरी की हत्या  कर दी , जितेन को सामने से गोली मारी गई है. वहीं एक गोली का खोखा जितेन लागुरी के घर की दीवार में जा धंसा है. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जितेन के घर के पास उसे मृत पाया.   

नक्सलियों की गोली से मौके पर ही हुई मौत 

जानकारी के मुताबिक, जितेन लागुरी शुक्रवार को सामान खरीदने के लिए चाईबासा गये थे. खरीदारी के बाद वह देर शाम बाइक से गांव लौटे. गांव पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और घर के अंदर घुसे ही थे कि नक्सलियों ने उन्हें बाहर आने को कहा और घर के बाहर निकलते ही नक्सलियों ने उनपर दो गोलियां दागी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. शनिवार को सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली.   

रिपोर्ट-संतोष वर्मा 

Tags:ChaibasaChaibasa brekin newsChaibasa breking news todayNaxalites shot dead a quack doctorNaxalites' orgyNaxalites' orgy in jharhkandNaxalites' orgy in chaibasamurdered on charges of police informerfear among villagersChaibasa news todayjharhkand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.