☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: लोकसभा चुनाव में खलल डालने की कोशिश में लगे नक्सली, पोस्टर चिपकाकर वोट नहीं करने की अपील की  

चाईबासा: लोकसभा चुनाव में खलल डालने की कोशिश में लगे नक्सली, पोस्टर चिपकाकर वोट नहीं करने की अपील की  

चाईबासा(CHAIBASA):लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड में प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरो पर है, प्रशासन की कोशिश है कि कैसे पूरे राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से समपन्न कराया जाये, लेकिन प्रशासन की मंसूबों पर नक्सली पानी फेरने की कोशिश कर रहे है, आज चाईबासा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए एक पर्चा चिपकाया है.  

पोस्टर चिपकाकर वोट नहीं करने की अपील की

  आपको बताये कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार फिर चुनाव बहिष्कार के लिए जनता से अपील करना शुरू कर दिया है. मामला पश्चिमी सिंहभूम जिल के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले टोंटो प्रखंड क्षेत्र का है. टोंटो प्रखंड के लिसीमोती, पंडराईबेड़ा, डुमुरजोआ, बड़ा लुइया और छोटा लुइया आदि क्षेत्रों में किया है. यहां नक्सलियों के द्वारा बीती रात स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों  में जमकर पोस्टरबाजी करने का मामला सामने आया है.नक्सलियों ने पोस्टर बैनर लगाकर लोगों से वोट नहीं देने की अपील की है.  

चाईबासा:लोकसभा चुनाव 2024 में खलल डालने की कोशिश में लगे नक्सली

   चाईबासा में नक्सलियों के द्वारा किये गए इस पोस्टरबाजी से लोकतंत्र के महापर्व में आतंक और भय का माहौल खड़ा करने की कोशिश की जा रही है.हालांकि पुलिस ने इस मामले को लेकर अब तक कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है. बहरहाल पुलिस प्रशासन की पूरी कोशिश है की जनता भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव में मतदान करें और देश लोकतांत्रिक रूप से मजबूत करें.इसको लेकर टोंटो में लगातार सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है, जिसमे सुरक्षाबलों को कामयाबी भी मिल रही है.लगातार मिल रही पुलिस को सफलता के कारण नक्सली इन दिनों बैकफुट पर हैं.  

रिपोर्ट-संतोष वर्मा 

Published at:01 Apr 2024 05:13 PM (IST)
Tags:Naxalites terror in ChaibasaNaxalites terror in jharkhandloksabha election 2024Naxalites terror in chaibassNaxalites in jharkhandChaibasa: Naxalites are trying to disrupt the Lok Sabha elections 2024pasting posters appealing not to vote.chaibasachaibasa newschaibasa news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.