✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: नक्सलियों के द्वारा बिछाया गया IED बम ब्लास्ट, एक ग्रामीण महिला की मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:53:27 PM

चाईबासा(CHAIBASA): झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके बावजूद नक्सली आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते हैं. एक बार फिर नक्सलियों ने अपनी सक्रियता क एहसास कराया है. मामला पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिये नक्सलियों ने IED बम बिछाया था. लेकिन आईईडी बम के विस्फोट होने से इसके चपेट में आकर एक ग्रामीण महिला की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार अहले सुबह की है.

घटनास्थल पर नहीं पहुंची पुलिस 

ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है. लेकिन अब तक पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हुई है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरतते हुए घटनास्थल के लिए सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी के साथ रवाना होगी. आपको बता दें कि कुछ दिन भी पहले भी IED बम ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल हो गए थे. कई बार तो मवेशी भी IED बम की चपेट में या चुके हैं. 

लगातार चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

दरअसल पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों के शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा जंगल में आईईडी बम प्लांट किया गया था, जिसका शिकार कई बार सुरक्षा बल के जवान भी हुए हैं और ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ रहे हैं.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा 

Tags:jharkhandchaibasaIED bomb blast laid by Naxalitesied bom blast in chaibasa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.