✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन करोड़ खर्च के बाद भी नहीं बदली चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य सड़क की सूरत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:58:02 PM

चाईबासा(CHAIBASA): आज तक आपने सुना होगा सड़क पर गड्ढे हैं. लेकिन यह नहीं सुना होगा कि गड्ढे पर सड़क है. अगर, ये नजारा देखना हो तो चाईबासा झीकपानी हाटगम्हरिया होते हुए जैंतगढ़ और जगन्नाथपुर नोवामुण्डी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बार सफर तय करके देखे.

बता दें कि चाईबासा हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से सरकार को करोड़ो अरबो रुपये का राजस्व मिलता है. लेकिन विभाग और संवेदक के मधुर सबंध की भेंट चढ़ चढ़ चुका है. आलम तो ये है कि 30 किमी लंबी इस सड़क की मरम्मत के लिए एनएचई 75 विमाग ने तीन करोड़ खर्च किये हैं. मगर, सड़क की दशा और दिशा ज्यों की त्यों बनी हुई है. इस सड़क के जर्जर अवस्था के कारण लोग इस रास्ते से आवागमन करना भूल गये हैं. आज इस सड़क से ओड़िशा और जिले के माइनिंग क्षेत्र से लाल माटी का काला खेल के लिए सिर्फ ट्रक दौड़ती है.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले गड्डा भरने के लिए निकाली गई थी निविदा

मालूम हो कि एक साल पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दौरा होना था और सेरंगसिया में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आगमन का कार्यक्रम था. उसी दौरान उक्त सड़क का 30 किमी तक गड्डे भरने के लिए तीन करोड़ का अल्पकालिक निविदा निकाली गई थी. इसके बाद सड़क के गड्डे को भरने के लिए जमशेदपुर के दो ठेकेदार को ठेका आवंटन किया गया था. मुख्यमंत्री का आगमन भी हुआ और श्रद्वांजली सभा भी हुई. लेकिन महज दो किमी सड़क पर डस्ट बिछाकर छोड़ दिया गया और दो करोड़ रूपये पहली किस्त में संवेदक और विभाग के अभियंता की सांठ-गांठ से रूपये निकाल ली गई. इस मामले को लेकर जब झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम और जदयु के जिलाध्यक्ष विश्राम मुण्डा नें आवाज उठाई और जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया तो पता चला कि मार्च 2022 तक सड़क के गड्डे भर जायेगें और शेष एक करोड़ खर्च हो जाएगी. लेकिन मार्च भी खत्म हो गया, अब जुलाई समाप्त होने वाली है. सावन में कावंरिया भी इसी रास्ते से पदयात्रा कर जलाभिषेक करने के लिए मुर्गा महादेव जाते हैं. लेकिन अब सड़क पुरी तरह खत्म हो गये है. वैसे में कांवरिया कैसे जायेगें पदयात्रा कर जलाभिषेक के लिए मुर्गा महादेव. वहीं बरसात का मौसम भी है. सड़क का नामोनिशान खत्म हो गया है मानो सड़क नही सड़क पर डोभा बन गया है.

कहते है विभाग के मुख्य अभियंता मुझे भी शिकायत मिली है एसी से रिपोर्ट मंगवाते हैं

इस सबंध में जब द न्यूज पोस्ट के संवाददाता से बात हुई तो मुख्य अभियंता फिद्दकी नें कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए तीन करोड़ का टेंडर निकाला गया था और कार्य भी करना था लेकिन मैंने देखा नहीं है कि सड़क कि स्थिती क्या है. उन्हें कई शिकायतें मिली हैं. यहां तक कि विधायक ने भी शिकायत की है. मैं उसे दिखवाता हूं और एसी साहब से रिपोर्ट मंगवाता हूं. ज्ञात हो कि आज से चार माह पहले भी इसी तरह का आश्वासन दिया गया था.

 

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.