✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा : वार्डन की प्रताड़ना से तंग आकर 17 किलोमीटर पैदल चलते हुए उपायुक्त से मिलने चाईबासा पहुंची छात्राएं, सांसद ने किया जांच का आदेश

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:47:31 PM

चाईबासा (CHAIBASA) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में शिक्षा विभाग का व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है. यहां के कस्तुरबा गांधी बालिका अवासिय विद्यालय की वार्डन छात्राओं से पढ़ाने के बजाय शौचाल की सफाई से लेकर कई अन्य तरह के काम लेती हैं. इन्हीं सब मामलों को लेकर खुटपानी प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका अवासिय विद्यालय की छात्राओं के सब्र का बांध रविवार की गेर रात टूट गया. विद्यालय के वार्डेन सुसिला टोपो के प्रताड़ना से तंग आकर सभी रात के तीन चार बजे 17 किमी सफर तय कर अपनी आप बिती सुनाने के लिए खुटपानी से चाईबासा पहुंच गई. इसकी सूचना पर सांसद गीता कोड़ा ने जिला उपायुक्त,डीएससी और डीईओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

कौन होता अनहोनी का जिम्मेदार

छात्राओं ने वार्डन से परेशान होकर देर रात इतना बड़ कदम उठा लिया, लेकिन न तो विद्यालय के वार्डेन और न ही सुरक्षा प्रहरी को इसकी भनक तक लगी. अगर रात में उन बच्चियों के साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेबार कौन होता. इधर बच्चियों नें अपने परिजन को इस घटना जानकारी किसी तरह दुरभाष पर दिया गया. इसकी सुचना जब सांसद गीता कोड़ा को मिली तो त्वरित मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त, डीईओ और डीएससी को फोन कर मामले की जांच कर दोषी के बिरूद्द कार्रवाई करें और बच्चियों का समस्याओं का समाधान कराये जाने को कहा गया.

खाने में भी गुणवक्तापूर्ण की समस्या

इधर जब छात्राओं से बात कि गई तो छात्राओं नें कहा कि विद्यालय के वार्डेन के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. शौचालय की सफाई, विद्यालय में झाडू लगाना, मैदान सफा करा और विना वजह गैदरिंग कराने के नाम चंदा वसुलना, नास्ता,भोजन आदी में गुणवक्तापूर्ण सामान नहीं दिया जाता है. यदी इन सब कार्य कौ लेकर शिकायत की जाती है तो वार्डेन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है. और भी कई समस्याएं जिसे उपायुक्त से मीलकर अपनी समस्याओं को बताने के लिए हम लोग पहुंचे हैं. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटपानी के 61 बच्ची पैदल चलकर उपायुक्त को शिकायत करने चाईबासा पहुंची. सांसद गीता कोड़ा ने उपायुक्त को फोन कर दी जानकारी जिसके बाद जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सील , सांसद प्रतिनिधि जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय आदि पहुंचे,और मामले की जानकारी लिया. इधर जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील नें कहा कि मामले की जांच कर दोषी के बिरूद्द कार्रवाई की जायेगी.

रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:kasturba gandhi school chaibasachaibasa newsgirls protest against kasturbajharkhand latest newthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.