✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CHAIBASA: सारंडा में एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम के दस्ते के साथ मुठभेड़, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:06:23 PM

चाईबासा(CHAIBASA):   जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. इसी दौरान बुधवार को एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित जराइकेला थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल कर फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला और बारूद बरामद किये हैं.

नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा था अभियान

सारंडा के जंगली क्षेत्र में बुधवार को झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन संयुक्त रूप से अभियान चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस का आमना-सामना हो गया.सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की. हालांकि सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल कर फायदा उठाकर भाग गये. बता दें कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों की टीम को कुख्यात नक्सली कमांडर अनल लीड कर रहा था.

तीन दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़

जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र पाथरबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान 14 जुलाई को सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. नक्सलियों का समूह खुद को कमजोर देख पीछे हट गया और जंगल व अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पाथरबासा जंगल में सुरक्षा बलों को नक्सलियों का अस्थायी कैंप भी मिला था.एसपी आशुतोष शेखर नें बताया की प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में प्रतिबंधित भाकपा (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अनमोल, अजय महतो, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान / सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं मनोहरपुर थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान बुधवार को छोटानागरा थानान्तर्गत ग्राम दोलाईगढ़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के उग्रवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ. मुठभेड़ के क्रम सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए. अग्रतर सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से निम्नलिखित हथियार / गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है.

ये हुई बरामदगीः-

1. एस०एल०आर राइफल-01

2. एस०एल०आर० मैगजीन-03

3. 303 राइफल-01

4. 9 एम०एम० पिस्तौल-01

5. 303 मैगजीन- 01

6. एस०एल०आर० कारतूस-174 राउंड

7. डेटोनेटर-34

8. लैपटॉप चार्जर के साथ-01

9. बिश्नोई साहित्यकार

10. नक्सल लाल बैनर-01

11. बैटरी-17

12. ब्लैक कारतूस पाउच-01

13. ब्लैक पिट्टू बैग-07

14. नक्सल टोपी-01

15. नक्सल ग्रीन यूनिफॉर्म-02

16. काला पटका-01

17. पावर बैंक-01

18. मोबाइल चार्जर-03

19. चार्जिंग केबल-05

20. डिजिटल मीटर-01

21. पॉलिथीन शीट बड़ा साइज-03

22. टॉर्च-12

23. छाता-04

24. पोर्टेबल ब्यूटेन गैस सिलेंडर-01

25. सरसों का तेल-07 पैकेट

26. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों 

27. अन्य दैनिक उपयोग की सामान

Tags:jharkhand newsChaibasa newsEncounter with the squad of Naxalite PatiramnaxliNaxalite Patiram Manjhi with a reward of one crore

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.