✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: चाईबासा में परेड के दौरान CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत, मचा हड़कंप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:38:41 PM

चाईबासा (CHAIBASA): जिले में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197 बटालियन कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है. मंगलवार की सुबह परेड के दौरान एक जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृत जवान की पहचान गोपालजी सिंह (46) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह नियमित परेड अभ्यास चल रहा था. इस दौरान जवान गोपालजी सिंह अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े. साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें उठाया और गंभीर हालत में सदर अस्पताल, चाईबासा ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच कर गोपालजी सिंह को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत हृदय गति रुकने यानी हार्ट अटैक के कारण हुई है.

बताया गया कि गोपालजी सिंह कुछ दिनों पहले ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे. वे अपने बेटे को दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सब-इंस्पेक्टर पद पर ज्वॉइन करवाकर मात्र दो दिन पहले ही चाईबासा लौटे थे. जवान की अचानक मौत से कैंप में शोक का माहौल है. घटना की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बटालियन पहुंचकर हालात की जानकारी ली है.

Tags:jarkhandjharkhand latest newsjharkhand big newsjharkhand news updatechaibasa newschaibasa jawanjawan diedCRPFCRPF jawanCRPF jawan died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.