✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 51 IED विस्फोटक बरामद  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:24:55 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): चाईबासा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने अपने सर्च अभियान के दौरान मेरालगदा के आस-पास के क्षेत्रों से 51 IED विस्फोटक बरामद किया है, जिसे उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

IED ब्लास्ट में तीन जवान घायल

बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा(माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अनमोल, मोछु, चमन कांटे, अजय महतो सांगेन अंगरिया, अश्विन अपन दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस कोबरा, झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ के जवानों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. संचालित अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया. गुरुवार को हुए इस ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल तीनों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया है. बता दें कि यह ब्लास्ट जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मेरालगड़ा में हुआ है. घटना के बाद से क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

25 जनवरी को भी हुआ था आईईडी ब्लास्ट

झारखंड में पिछले कुछ समय से नक्सली हमलों में काफी बढ़ोतरी हुई है. लातेहार, चतरा, गिरिडीह, लोहरदगा, पलामू और चाईबासा से आए दिन नक्सली और नक्सलवाद से जुड़ी खबरें सामने आते रहती हैं. संभवतः हर दस दिन में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आती रहती है. चाईबासा की बात करें तो क्षेत्र को पूरी तरह से नक्सल मुक्त कराने के लिए पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस दौरान कई बार नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ और आईईडी ब्लास्ट की खबरें  सामने आती रही हैं. बता दें कि चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में 25 जनवरी को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था. इसमें सीआरपीएफ के एक जवान इंसार अली घायल हुए थे. उन्हें भी एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया था. वहीं 25 जनवरी से ठीक एक दिन पहले यानि 24 जनवरी को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ था. यह घटना जिले के गोइलकेरा प्रखंडअंतर्गत कुरकुटिया गांव के पास  हुआ था. जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

 

Tags:ChaibasaBig success for security forcesNaxalites51 IED explosives recoveredsuccess for security forces against Naxalites

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.