✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फरार लौह अयस्क तस्कर अमित श्रीवास्तव गिरफ्तार, पुलिस के कब्जे में Iron Ore से भरा ट्रक

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:12:24 AM

चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने फरार लौह अयस्क तस्कर अमित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधी गुवा/बडा़जामदा थाना कांड संख्या- 8/22 का नामजद अभियुक्त था और फरार चल रहा था.

SDPO के आदेश पर हुई कार्यवाही

ओपी प्रभारी बासुदेव टोप्पो ने बताया कि एसडीपीओ अजीत कुमार के आदेशानुसार अपराधी अमित को 4 जुलाई को बडा़जामदा क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दरअसल, बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने 10 मार्च 2022 की रात गश्ती के दौरान बड़ाजामदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित दुर्गा लेथ वर्क्स नामक गैरेज के पास से 12 चक्का ट्रक (OD09G – 4121) में आयरन ओर लदा पकड़ा था, जब पुलिस ने चालक से कागजात मांगा तो चालक के पास कोई कागजात नहीं था. जिसके बाद पुलिस ने ट्रक और चालक दोनो को कार्यवाही हेतु बड़ाजामदा ओपी लाया गया. जिसके बाद मामले की जानकारी चाईबासा के जिला खनन कार्यालय को दी गई.

ये भी देखें:

सरायकेला-खरसांवा में बढ़ा अपराध का ग्राफ, सुरक्षा व्यवस्था की जाए दुरुस्त- सिंहभूम चैंबर ने CM को लिखा पत्र

जानकारी मिलते ही जिला खनन पदाधिकारी ने खान निरीक्षक गणेश परिडा को 11 मार्च को बड़ाजामदा भेज मामले की जांच करवाई. जांच में उक्त अयस्क अवैध पाया गया, जिसके बाद इसके बाद बड़ाजामदा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई. दर्ज प्राथमिकी में गणेश परिडा ने बताया कि जब्त ट्रक के चालक नोगेन नागुरी (29 वर्ष) टोंटो थाना के डोकासाई का रहने वाला है. चालक ने बताया कि 8 मार्च को उसके मोबाईल पर सुबह 10 बजे फोन आया. फोन करने वाला अपने आप को मैनेजर बताया और कहा कि उसका एक ट्रक ओडिशा में फंसा है, उसे लाना है. चालक ने बताया कि वह बेरोजगार है इसलिए ओडिशा के रुगुडीह चला गया, वहां जाकर उसने मैनेजर से मुलाकात की और माल ला रहा था. ट्रक नालंदा निवासी अमित श्रीवास्तव का था. ट्रक पर लगभग 30 टन से अधिक लौह अयस्क लदा था. जिसके बाद से ही पुलिस अमित की तलाश कर रही थी.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुआ, चाईबासा 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.