✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में मद्य निषेध इकाई और एटीएस  की छापेमारी, 20 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद, पांच गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:25:15 AM

गिरिडीह :- गिरिडीह जिला अंतर्गत हेठनगर के पास एक होटल में पटना मद्य निषेध इकाई की टीम एवं रांची एटीएस की टीम एवं निमियाघाट पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी की. इस छापेमारी में लगभग 1040 गैलन( लगभग 20000 लीटर कच्चा स्पीड) कच्चा स्प्रीट बरामद किया गया. वहीं मामले में  पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मौके से एक स्कॉर्पियो, एक कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई के लिए गिरिडीह की निमियाघाट पुलिस कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस गोरख धंधे में और कौन-कौन लोग हैं इसका भी पता लगाया जा रहा है.

बताया जाता है कि यह छापेमारी अभियान रविवार देर रात से सोमवार की सुबह तक चली. वहीं रात में एटीएस की टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए मौके पर स्पिरिट की गैलानों की गणना करते हुए निमियाघाट पुलिस को सुपुर्द कर चली गई है. फिलहाल निमियाघाट पुलिस सभी सामानों को जब्त करने में जुटी हुई है.

बताया जाता है कि जुलाई महीने में नालंदा के बिना थाना में कच्चे स्पिरिट लोड एक वाहन को पुलिस ने पकड़ा था. इसके चालक के निशानदेही पर बिहार की मध्य निषेध इकाई एवं रांची एटीएस की टीम ने निमियाघाट पुलिस के सहयोग से उक्त होटल में छापेमारी किया जिसमें होटल मालिक बबलू महतो, होटल का मैनेजर मनोज महतो,बरही निवासी सुनील कुमार,नवादा के मिथुन पासवान तथा नालंदा के योगेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है.

 वही इस छापेमारी अभियान में निमियाघाट की पुलिस जिसमें थाना प्रभारी सुमन कुमार,एस आई सत्येंद्र कुमार,उमर खान तथा दयाल महतो, सहित निमियाघाट के पुलिस बल अहम भूमिका रही. अब देखना होगा कि इस विषय में आगे क्या खुलासा होता है और इन गोरख धंधेबाजो के ऊपर क्या कानूनी कार्रवाई होती है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:Jharkhand newsGiridih newsCentral Prohibition Unit and ATS raid in GiridihJharkhand policeRanchi policeRaid in Giridih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.