✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुर्गापूजा: प्रशासन ने सुरक्षा का दिया आश्वासन, सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:38:53 PM

रांची (RANCHI): दुर्गापूजा समेत सभी पर्व त्योहार लोग अपनी आस्था के अनुरूप मनाएं. पर्व का आनंद उठाएं. इसको लेकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. यह आश्वासन रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में दिया है. डीसी ने कहा कि अप्रत्याशित बारिश और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ सभी पूजा पंडालों में फर्स्ट ऐड की व्यवस्था भी रहेगी. एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस पैनी नजर रख रही है.  उन्होंने शांति समिति से आग्रह किया कि वो पब्लिक व्हाट्सएप ग्रुप की लिस्ट बनायें, एडमिन के नाम और नंबर की सूची बनाते हुए पुलिस को उपलब्ध करायें, ताकि अफवाह फैलने की स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके.  पूजा पंडाल इस बात का ध्यान रखें के ध्वनि प्रदूषण न हो, नियमानुसार लाउडस्पीकर और डीजे का इस्तेमाल करें. इस बात का खास ध्यान रखें कि आपत्तिजनक संगीत ना बजे. 

ज्वलनशील पदार्थाे को लेकर सतर्कता बरतें-एसएसपी

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची  किशोर कौशल ने कहा कि सभी दुर्गा  पूजा समिति इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पंडालों के आसपास, ठेला-खोमचा आदि में आग से कोई सामग्री न बनाई जा रही हो.  उन्होंने कहा कि ज्वलनशील पदार्थाे को लेकर सतर्कता बरतें.  जब हवन हो तो विशेष ध्यान रखें ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो. उन्होंने पंडालों में बिजली के उपकरण लगाए जाने को लेकर एसएसपी ने  बिजली विभाग से वेरीफाई करा लेने की बात कहीं. लाइटिंग के लिए अल्टरनेटिव सिस्टम पर भी ध्यान रखें और इसके लिए डेडिकेटेड पर्सन को भी रखें. 

मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

बैठक में एसएसपी  किशोर कौशन ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडाल सीसीटीवी और इसकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था करें.  उन्होंने बताया कि पूजा पंडालांे के आसपास मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.  वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पूजा समिति के सदस्यों ने आग्रह किया कि वो 6 तारीख को विसर्जन की व्यवस्था करने का प्रयास करें. 

पूजा कमेटी ने दिए सुझाव 

महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने नेशनल हाइवे के किनारे स्थित दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्र से आनेवाले श्रद्धालुओं खासकर महिला श्रद्धालुओं के लिए रात भर सिटी बस की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि वो आसानी से अपने घर वापस जा सकें. हर इलाके में टाइगर मोबाइल, पीसीआर इत्यादि की व्यवस्था रहे.  ससमय विसर्जन के लिए वाहनों की आवश्यकता की भी बात बैठक के दौरान कही गयी. महानगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अजित सहाय ने साफ सफाई, जलापूर्ति, अवैध शराब की बिक्री पर रोक, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा के समय ड्रॉप गेट की व्यवस्था का अवलोकन करने समेत कई बातें रखीं. 

बैठक में ये रहे शामिल 

केन्द्रीय शांति समिति की बैठक रांची समाहरणालय ब्लॉक ‘बी’ स्थित कमरा संख्या-505 में हुई, जिसमें डीसी और एसएसपी के अलवाा  विधायक कांके समरीलाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदरदीपक दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू अजय कुमार, सिटी एसपी अंशुमान कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची  रामवृक्ष महतो, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विभिन्न दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.  इनमें मुनचुन रॉय, अकीलुर्रहमान, राजीव रंजन मिश्रा, असलम परवेज़, परमजीत सिंह, तपेश्वर केशरी, अशोक चौधरी और मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल थे.

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.