✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में सुरक्षाबल ने तीन टन कोयला लदा दो पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:11:30 PM

देवघर(Deoghar): देवघर के चितरा स्थित ईसीएल कोलियरी से अवैध कोयला की तस्करी रुकने का नाम नही ले रहा है. थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक मनोज कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन टन कोयला लदा दो पिकअप जब्त किया है. कोयले को अवैध पाते हुए चितरा थाना में आकर लिखित आवेदन देकर दोनों वाहनों के चालक सहित कोयला लदे वाहन सहित सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

चालक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

वहीं चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा अवैध कोयला का परिवहन करने के भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए एक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं एक अन्य विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:JharkhandDeogharCentral industrial security forcesecurity inspector manoj kumarchitra police stationtwo pickupscarrying three tonnes coal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.