✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीसीएलकर्मी संजय महतो ब्लाईंड मर्डर केश‌ का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:33:10 AM

चतरा (CHATRA): चतरा के टंडवा स्थित कोयलांचल इलाके में घटित चर्चित सीसीएलकर्मी संजय महतो ब्लाईंड मर्डर केस का 72 घंटो के भीतर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. घटना के बाद एसपी राकेश रंजन के द्वारा मामले के उद्भेदन को लेकर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी मृतक की प्रेमिका पूर्णिमा देवी समेत तीन हत्यारों को धर दबोचा है. साथ ही आरोपियों के पास से तीन मोबाईल फोन भी जब्त की गई है.

पुराने विवाद में हुई हत्या

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि मामले के जांच के दौरान यह बात सामने आया कि मृतक सीसीएल कर्मी संजय महतो का गांव के ही कुछ लोगो के साथ पुराना विवाद था. जिसको लेकर उसकी प्रेमिका पुर्णिमा देवी के साथ मिलकर हत्या की घिनौनी साजिश रची थी‌ और फिर मृतक की प्रेमिका से फोन‌ कर मृतक संजय महतो को उसके घर बुलवाया जिसके बाद 10-15 लोगो ने मिलकर उसका अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया.

 

गौरतलब है कि बीते गुरूवार की देर शाम 7 बजे सीसीएलकर्मी संजय यादव अपने घर ग्राम होन्हे से संदेहास्पद रूप से लापता हुआ था. जिसके बाद टंडवा थाना क्षेत्र के शिवपुर-टोरी रेल लाईन स्थित गोड़वार-डेढ़गड़हा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था मे मृतक का शव बरामद किया गया था.

पुलिस द्वारा टेक्नीकल टीम और डॉग स्क्वायड टीम का लिया सहारा

इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस ने टेक्नीकल टीम और डॉग स्क्वायड टीम का सहारा लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ-साथ तकनीकी शाखा के सहयोग से घटनास्थल का डिटेल लिया था. जिसके बाद टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित स्पेशल एसआईटी की टीम ने मामले की हर पहलुओं की जांच करते हुए हत्या कांड का उद्भेदन किया है. इस दौरान पुलिस ने सीसीएल कर्मी संजय महतो के हत्या में शामिल उसकी प्रेमिका पूर्णिमा देवी के साथ दो अन्य अपराधियों प्रदीप गंझू और रोहन यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों अपराधी मृतक के ही गांव के रहने वाले हैं.

रिपोर्ट: संतोष कुमार

 

Tags:jharkhand newschatra crime newschatra policeCCL WORKER MURDERtandwa policethree accused including girlfriend arrestedSIT solves the mystery

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.