✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डाकघर घोटाले में सीबीआई का बड़ा एक्शन: किंग पिन सहित छह गिरफ्तार,पढ़िए कैसे किया गया है करोड़ों का घोटाला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:59:29 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद सीबीआई ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. डाकघर घोटाले में यह गिरफ्तारी की गई है. गोविंदपुर के के पॉलिटेक्निक उप डाकघर में हुए 9.38 करोड़ रुपए के घोटाले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों में उपडाकपाल सुमित कुमार सौरभ सहित अन्य लोग शामिल हैं. 

सुमित कुमार सौरभ फिलहाल निलंबित चल रहा है. सीबीआई धनबाद की टीम ने 16 अप्रैल 2024 को गोविंदपुर के के पॉलिटेक्निक उप डाकघर में हुए 9.38 करोड रुपए से अधिक के सरकारी फंड में घोटाले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की थी. उस समय इस मामले में सब पोस्टमास्टर सुमित कुमार सौरभ, परितोष लकड़ा, शंकर भाटिया और भरत प्रसाद रजक आरोपी बनाए गए थे. लेकिन सीबीआई को जांच में पता चला है कि इसमें अन्य कई लोग भी शामिल हैं. 

सूत्रों के अनुसार सुमित कुमार सौरभ ने कई लोगों के खाते से करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन कर विभिन्न खातों में डालें और बाद में उसे निकाल लिया. सुमित कुमार सौरभ वासेपुर उप डाकघर में 15 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी में भी आरोपी है. जांच में यह भी बातें सामने आई है कि घोटाला करने के लिए 37 काल्पनिक खाता खोले गए थे. उसी के जरिए पैसों का ट्रांजैक्शन किया गया.सूत्र बताते हैं कि जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी गिरफ्तार होने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsCBI takes big action in post office scampost office scampost office scam in DhanbadCBIRs 9.38 crore scam in sub post office

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.