✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के पोस्ट मास्टर समेत तेरह के खिलाफ सीबीआई ने फाइल की चार्ज शीट, जानिए क्या है पूरा मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:27:19 PM

धनबाद(DHANBAD): गिरिडीह के पोस्ट ऑफिस से फर्जी तरीके से 88 लाख रुपए से अधिक की निकासी के मामले में धनबाद सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने गिरिडीह पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर, सहायक पोस्ट मास्टर समेत 13 के खिलाफ  सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर की है. जिनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, उनमें मोहम्मद अल्ताफ, नवीन कुमार सिन्हा, शशि भूषण कुमार, अरविंद कुमार पांडे, अशोक कुमार, अजीत कुमार लाल, गोपाल पांडे ,अजय कुमार बरनवाल, विजय हेंब्रम, जयराम मिश्रा ,नवीन कुमार, रतन कुमार पाठक और हरप्रीत सिंह शामिल है. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने 10 अगस्त 2021 को गिरिडीह हेड पोस्ट ऑफिस में इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर प्राथमिकी दर्ज की थी. सीबीआई का आरोप है कि वर्ष 2016 से 2019 के दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र किया और गिरिडीह के तीन संदिग्ध बचत खाते में विभिन्न तिथियों पर पहले से उपयोग किए जा चुके डिमांड ड्राफ्ट एवं चेक डाला. डिमांड ड्राफ्ट, चेक का भुगतान गिरिडीह ट्रेजरी के जरिए पहले ही हो चुका था. इन्ही ड्राफ्ट और चेक के विवरण का उपयोग कर  राशि की क्रेडिट प्रविष्टियां की गई और उन राशियों को धोखाधड़ी से अलग-अलग तारीख में  निकाल लिया  गया. इस तरह एक ही डिमांड ड्राफ्ट पर दोहरा भुगतान किया गया. जिसे डाक विभाग को 88 लाख से अधिक का नुकसान हुआ. जिस समय यह मामला पकड़ में आया था, उस समय काफी चर्चित हुआ था.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsCBI files charge sheet against thirteen including post master of Giridihpost master of GiridihCBI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.