✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बलियापुर में पकड़ाया पशु चोर, फिर क्या हुआ -पढ़िए खबर में 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:24:56 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बलियापुर की बेलगडिया बस्ती में बुधवार की देर रात गौ तस्कर गैंग का एक सदस्य गांव वालों के हत्थे चढ़ गया.  गांव वालों ने गाय चोरी करते उसे रंगे हाथ धर दबोचा.  गैंग के लोग पिकअप वैन से गांव से गाय चोरी करने आए थे. गांव वालों ने चोरी करते एक को तो पकड़ लिया लेकिन बाकी सब भागने में सफल रहे.  पकड़ा गया चोर अपना नाम सही नहीं बता रहा है, कभी वह नाम अपना शंकर तो कभी बादल कहता रहा. 

गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे पकड़ कर थाना ले गई.  गांव वालों का कहना है कि पिछले कई महीनों से गांव में पशुओं की चोरी हो रही है.  अब तक डेढ़ दर्जन से भी अधिक पशुओं की चोरी हो चुकी है.  बुधवार की देर रात को एक पिक अप गांव में दिखा तो लोगों को शंका हुई , लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला.  लेकिन एक कथित चोर गांव वालों के कब्जे में आ गया.  गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने उस चोर को सौंप दिया.  बता दें कि ग्रामीण इलाकों से पशु चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है. 


रिपोर्ट : प्रकाश 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.