✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में राज्यपाल के जाम में फंसने का मामला: अपर समाहर्ता ने सौंपी जांच रिपोर्ट 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:10:17 PM

धनबाद(DHANBAD): रविवार को आईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए राज्यपाल के जाम में फंसने की जांच रिपोर्ट अपर समाहर्ता ने उपायुक्त को सौंप दी है. समारोह से लौटने के क्रम में रणधीर वर्मा चौक पर ट्रैफिक जाम में राज्यपाल थोड़ी देर के लिए फंस गए थे. डीसी ने मामले की जांच का आदेश दिया था. जानकारी के मुताबिक अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने इसकी जांच की.सोमवार की देर शाम उन्होंने जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है.

डेढ़ से 2 मिनट के लिए राज्यपाल का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसा था

रिपोर्ट में बताया गया है कि उपराष्ट्रपति का काफिला गुजरने के तुरंत बाद कुछ बेरिकेट खोल दिए जाने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि डेढ़ से 2 मिनट के लिए राज्यपाल का काफिला ट्रैफिक जाम में फंसा था. रविवार को आईआईटी आईएसएम का दीक्षांत समारोह था. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ पहुंचे थे. राज्यपाल भी आए थे. लौटने के क्रम में जब उपराष्ट्रपति का काफिला गुजर गया तो राज्यपाल रणधीर वर्मा चौक पर जाम में फंस गए थे. इसके बाद तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे थे. उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए थे और समाहर्ता विनोद कुमार ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newstraffic problem in dhanbadGovernor getting stuck in traffic jam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.