✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची एयरपोर्ट में बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से मिला कारतूस, पुलिस कर रही पूछताछ 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:24:08 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफऱा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति के पास से इंसास राइफल की गोली बरामद की गई. मिली जानकारी के अनुसार यात्री दोपहर करीब 3 बजे रांची से बंगलुरू जा रहा था. इसी दौरान जब उसकी बैग की तलाशी ली गई. तो उसके पास से इंसास राइफल की गोली बरामद की गई. फिलहाल एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने यात्री को एयरपोर्ट थाना को सुपुर्द कर दिया.

गिरिडीह का रहने वाला है यात्री

मिली जानकारी के अनुसार जिस यात्री के पास गोली मिली है, वह गिरिडीह का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरूआती पूछताछ में यात्री ने अपना नाम विनोद यादव बताया है. य़ात्री ने सुरक्षाकर्मी को बताया कि वह अपने बच्चों का इलाज कराने के लिए बेंगलुरू जा रहा था. हालांकि पूछताछ में यात्री ने यह जानकारी नहीं दी है कि वह गोली किस कारण से बेगलुरू ले कर जा रहा था. फिलहाल यात्री से डीएसपी राजा कुमार मित्रा पूछताछ कर रहे हैं.  

स्कैनिंग के दौरान बैंग में मिली गोली 

इस मामले में एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मयों का कहना है कि यात्री रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरू की फ्लाइट पकड़ कर निकलने ही वाला था. लेकिन इसी बीच जब सभी यात्री की बैग की स्कैनिंग की जा रही थी. तभी इस यात्री के बैग से इंसास राइफल की गोली पकड़ी गई. जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस मुख्य रूप से यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए यात्री का कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी की इस यात्री के पास इंसास जैसे खतरनाक हथियार की गोली कहां से आई.

Tags:Cartridge found in passenger's bag at Ranchi airportpassenger was going to Bengalurupolice is investigatingJHARKHAND TRENDING NEWSRNCHI AIRPORT NEWSJHARKHAND BREAKINGTRENDING NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.