☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, जानिए फिर क्या हुआ

धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, जानिए फिर क्या हुआ

धनबाद(DHANBAD): धनबाद-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बनियाहीर के समीप रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित टेंपो पर सवार तीन किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है. भीड़ से घिरते देख कार चालक ने मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई. किन्नर समाज भी आक्रोशित हो उठा. सड़क पर प्रदर्शन होने लगा. 

कुछ देर के लिए रोड जाम भी हुआ

कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया. किन्नर समाज सड़क जाम कर फरार कार चालक को पकड़ने की मांग करने लगा. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर यातायात को चालू कराया. इस संबंध में किन्नरों का कहना है कि बनियाहीर से बधाई मांग कर घर जा रहे थे कि तेज रफ्तार कार ने ऑटो को धक्का मार दी और यह दुर्घटना हो गई.

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट

Published at:04 Dec 2022 05:37 PM (IST)
Tags:Car collidedDhanbad SindriDhanbad Sindri main roadACCIDENTACCIDENT NEWSTHENEWSPOSTTNP
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.